Posts

ग्रामीण बच्चों की भाषायी समस्यायें

 जिन बच्चों की घर की और स्कूल की भाषा अलग-अलग होती है , उन्हें पढ़ना शुरु करने और अपने पठन कौशल को सुधारने के लिए काफी ज्यादा मदद की जरूरत होती है । जिन बच्चों की घरेलू भाषा भी स्कूल की भाषा से मिलती जुलती होती है या जिनके घर के पास उचित सहायता उपलब्ध है , उनको कम सहायता की आवश्यकता होती है । यदि घर की भाषा और स्कूल की भाषा में काफी समानतायें हैं तो ऐसे बच्चों की  सामान्य बच्चों की तुलना में पठन प्रगति काफी तेज रहती है